{"_id":"59ff4c324f1c1bd8538bb209","slug":"81509903410-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में रेलवे अंडरपास सोमवार को होगा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में रेलवे अंडरपास सोमवार को होगा ध्वस्त
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोमवार को शहर में बरेली मथुरा मार्ग के किलोमीटर 159 पर बांकनेर रेलवे अंडरपास को फोरलेन मार्ग परियोजना के दृष्टिगत रेलवे द्वारा ध्वस्त किया जाएगा। इसमें लगभग 7 घंटे लगेंगे।
जिलाधिकारी आरपी सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सोमवार को रेलवे अंडरपास को डिस्मेंटल करने हेतु सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक मार्ग पर यातायात को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उक्त अवधि में अन्य इंगित उपमार्गों से वाहनों का आवागमन रहेगा। सोमवार को नगर के समस्त स्कूल, कालेजों का अवकाश रहेगा।
यातायात प्रभारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि 6 नवंबर को अंडरपास के ध्वस्तीकरण के दौरान बरेली-बदायूं की ओर से एटा जाने वाले भारी वाहन ट्रक, बस आदि सोरों से सहावर होते हुए तथा गोरहा से सहावर होते हुए निकलेंगे। छोटे वाहन मिनी बस, कार, जीप आदि राज कोल्ड स्टोर तिराहा से अमांपुर होते हुए एटा की ओर निकलेंगे।
विज्ञापन
बरेली-बदायूं की ओर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले समस्त वाहन चौराहा बिलराम गेट होते हुए अलीगढ़ जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर जाने वाले समस्त हल्के वाहन कार, जीप चौराहा बिलराम गेट से हजारा नहर होते हुए सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे। एटा की ओर से कासगंज, बरेली, बदायूं की ओर जाने वाले समस्त वाहन बाईपास होकर निकलेंगे।
सिकंदराराऊ की ओर से कासगंज, बरेली, बदायूं की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रक, बस आदि अथैया चौराहे से ढोलना होते हुए चैाराहा बिलराम गेट पर निकलेंगे। हल्के वाहन कार, जीप आदि हजारा नहर होते हुए निकलेंगे।