{"_id":"599b23074f1c1b15738b486e","slug":"81503339271-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे लंबी रेस पर निकले मथुरा के सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की सबसे लंबी रेस पर निकले मथुरा के सचिन
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन सचिन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दुनिया की सबसे लंबी और कठिन डुएथलोन रेस में मथुरा निवासी कैप्टन सचिन सिंह कुंतल भाग ले रहे हैं। 1400 किलोमीटर लंबी चुनौतीपूर्ण रेस को सचिन 30 दिन में पूरा करेंगे। यह रेस कुल्लू, लद्दाख, खारदुंगला और रोहतांग जैसे दुनिया के सबसे ऊंचे, मुश्किल और खतरनाक पहाड़ी इलाकों से गुजरते हुए पूरा कर रहे हैं।
कैप्टन सचिन सिंह कुंतल गांव पाली डूंगरा निवासी व गोवर्धन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह के भाई हैं। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर से शिक्षित सचिन सिंह कुंतल ने 30 जुलाई को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू हुई रेस दिल्ली से मनाली तक 574 किलोमीटर तक दौड़कर पूरी की। मनाली से लेह तक 557 किलोमीटर साइकिलिंग पूरी की है। अब सचिन लेह से द्रास सेक्टर तक की 270 किलोमीटर तक दौड़ रहे हैं। सचिन नौ दिन में दौड़कर 29 अगस्त तक इस रेस को पूरा करेंगे। दौड़ का समापन कारगिल वॉर मेमोरियल द्रास सेक्टर जम्मू कश्मीर में होगा। इस रेस में दर्जनों ऐसी जगह हैं जहां ऑक्सीजन की कमी है और वहां दौड़ना या साइकिलिंग करना मुश्किल है।
सचिन और उनके 17 फ ौजी साथियों ने कारगिल विजय दिवस की 18वीं वर्षगांठ मनाने और भारत वासियों को देश भक्ति और जांबाजी का संदेश देने के लिए यह डुएथलोन रेस करने का संकल्प लिया था।