फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब शिकोहाबाद में कटी किशोरी की चोटी

अब शिकोहाबाद में कटी किशोरी की चोटी

Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब शिकोहाबाद में कटी किशोरी की चोटी
choti - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/जसराना/एका। मथुरा और आगरा के बाद अब चोटी कटने की घटनाएं सुहागनगरी में भी होने लगीं हैं। बुधवार की रात को शिकोहाबाद के गांव आमरी में एक किशोरी की चोटी कट गई। इससे पहले मंगलवार की रात जसराना में किशोरी की चोटी कट गई थी। चोटी कटने की घटना से पुरुष और महिलाएं भयभीत हैं। अंधविश्वास के साथ अफवाहें भी फैल रही हैं। उधर, पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद के गांव आमरी में बुधवार की रात में सत्यवीर की 15 वर्षीय पुत्री पिंकी (कक्षा नौ की छात्रा) की चोटी कट गई। उसने बताया कि बुधवार रात टीवी देखने के बाद वह कमरे के दरवाजे के सामने जमीन पर सो गई थी। रात एक बज कर 20 मिनट पर उसे आभास हुआ कि कोई उसकी कैंची से चोटी काट रहा है। जैसे ही वह हड़बड़ा कर खड़ी हुई तो उसके सिर के पास बाल कटे पड़े हुए थे। चोटी काटने की जानकारी होते ही छात्रा चीख पड़ी। चीख सुन कर परिवार के अन्य लोग जाग गए। सुबह आसपास गांव के लोग भी देखने के लिए आने लगे। सत्यवीर के घर कटी चोटी देखने वालों का तांता लग गया। परिवारीजनों ने बताया कि घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं महावर लगाकर निकल रहे घर से
महिला और युवतियों की चोटी कटने की घटना से पूरा गांव दहशत में है। इसके जिसके चलते आमरी गांव में महिला, बच्ची, युवतियां, बच्चे और बड़े सभी लोगों के पैरों पर महावर लगा रहे हैं। इस संबंध में संजूदेवी ने बताया कि क्षेत्र में यह अफवाह है। इसको सुनकर ही परिवार के सदस्यों के पैरों पर महावर लगाया है। उधर कमलादेवी कहती हैं कि परिवार की सुरक्षा के लिए टोटका करना कोई बुरी बात नहीं है। वहीं, गांव में प्रत्येक दरवाजे पर दोनों तरफ थापे लगे हैं। इसमें एक तरफ हल्दी और दूसरी तरफ मेहंदी के हैं। किसी घर में हल्दी और गेरू रंग के थापे लगे हुए हैं। जसराना में कई घरों के बाहर नींबू लटका रहा है तो कोई हल्दी की छाप लगा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने घरों के बाहर नीम लटका रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिस किशोरी की चोटी कटने की बात कही जा रही है उसके घर से बाल लिए गए हैं। बालों को मिलाया गया है जो उस लड़की के नहीं हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

संजय रेड्डी, क्षेत्राधिकारी जसराना

चोटी काटने को लेकर लोग अफवाह न फैलाएं। यदि कोई इस तरह की कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र सिंह (एसपी ग्रामीण)

एक महीने बाद रूपा कटे बालों के साथ सामने आयी। एका के मोहल्ला गंगा नगर निवासी रूपा तीन जुलाई को बाजार से लौटी थी। उसने शाम को बाल खोले तो उसकी चोटी कटी हुई थी। वह हाथ में आ गई। वह कुछ समझ नहीं पायी और डर के कारण उसनें किसी को कुछ नहीं बताया। चोटी के बालों को बांध कर सुरक्षित रख दिया। चोटी कटने की घटनाएं जब सामने आने लगी तो रूपा ने गुरुवार को आपबीती पति बसंत कुमार को बतायी। उन्होंने छिपा कर रखे बालों को दिखा कर बताया कि एक माह पहले उसके साथ यकायक ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed