फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तलाक मामले की जानकारी से महिला थानाध्यक्ष ने किया इनकार

तलाक मामले की जानकारी से महिला थानाध्यक्ष ने किया इनकार

Fri, 04 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
तलाक मामले की जानकारी से महिला थानाध्यक्ष ने किया इनकार
marriage logo - फोटो : google
फिरोजाबाद। तीन तलाक की शिकार हुई रुकईया बेगम को दूसरे दिन भी पुलिस न्याय नहीं दिला सकी। महिला थाने में पीड़िता तहरीर देने की बात कही है। वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गेशनगर निवासी रुकईया बेगम के पति मुईनउद्दीन चार दिन पूर्व मारपीट करते तीन तलाक कहकर चला गया था। तीन दिन तक पति के लौटने का इंतजार करती रही रुकईया बेगम को जब पति के वापस आने की उम्मीद टूट गई तो उसने मां जीनत को पूरे मामले से अवगत कराया था।
विज्ञापन


पीड़िता रसूलपुर थाने पहुंची लेकिन तीन तलाक के मामले में कोई कानून न होने के कारण पुलिस ने महिला थाने भेज दिया। यहां से भी पीड़िता को भगा दिया गया। गुरुवार को रुकईया बेगम ने बताया कि महिला थाने में उससे प्रार्थना पत्र तो लिया गया है लेकिन ससुरालीजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि यदि उसको न्याय नहीं मिला तो वह उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग करेगी। महिला थानाध्यक्ष ब्रह्मवती का कहना है कि उनकी संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि पीड़िता थाने पर आई है तो स्टाफ से जानकारी कर जांच की जाएगी। पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed