{"_id":"595535434f1c1ba8328b4646","slug":"81498756419-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने कार से दो लाख की नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने कार से दो लाख की नकदी उड़ाई
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने कार से दो लाख की नकदी उड़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सर्कुलर रोड पर गुरुवार की देर सायं सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो से अपाचे सवार दो युवकों ने दो लाख की नकदी भरा बैग उड़ा दिया। कार चालक पहिए में पंचर होने पर स्टेपनी बदल रहा था। इसी बीच वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के साक्ष्य पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से हासिल कर लिए हैं।
वारदात के शिकार जुगल किशोर पुत्र जय सिंह निवासी देवपुर सिढ़पुरा हुए। वे कासगंज किसी काम से आए थे। इसके बाद उन्हें सोरों जाना था। वह सर्कुलर रोड होकर सोराें की ओर जा रहे थे। उसी समय कार के चालक को कुछ लगने की आवाज सुनाई दी। उसने गाड़ी साइड से रोकी और पहिया बदलने लगा। गाड़ी स्वामी जुगल शिोर भी पहिया बदलने में उसका सहयोग करने लगा। तभी दूसरी ओर की खिड़की खोलकर बाइक सवार नकदी भरा बैग उठाकर चंपत हो गए। स्टेपनी बदलने के बाद जुगल किशोर को नकदी भरा बैग दिखाई नहीं दिया।
उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया कि अपाचे बाइक पर दो युवक सवार थे। एक हेलमेट लगाया था और दूसरा बिना हेलमेट के था।
विज्ञापन
कार की खिड़की खोलकर दोनों ने पहले बैग उठाया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बाइक सवारों की शिनाख्त मं जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।