{"_id":"67e58e7d170c1198670f4e73","slug":"81-students-passed-the-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-kasganj-news-c-175-1-kas1001-129699-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 81 छात्र उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 81 छात्र उत्तीर्ण
Thu, 27 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिले के 81 विद्यार्थियों ने परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया। इसके साथ ही इन सभी ने जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यालय में प्रवेश की निर्धारित पात्रता हासिल कर ली।जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई परीक्षा में 78 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा पास कर ली। जावा की कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई परीक्षा में तीन परीक्षार्थी सफल हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरआर सिंह ने बताया विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं जिले से कक्षा 6 व 9 में कुल 81 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
दो छात्रों के चयन पर खोजपुर में खुशी:
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सहावर ब्लॉक के गांव खोजपुर के दो विद्यार्थियों चिराग सोलंकी व महबूब अली का चयन से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। लोगों ने ने छात्रों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
दो छात्रों के चयन पर खोजपुर में खुशी:
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सहावर ब्लॉक के गांव खोजपुर के दो विद्यार्थियों चिराग सोलंकी व महबूब अली का चयन से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। लोगों ने ने छात्रों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन