फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   809th urs of khwaza moiuddin hasan chisti

ख्वाजा साहब की शिक्षाओं पर अमल करने की जरूरत- हाफिज जुबैर

Fri, 19 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
809th urs of khwaza moiuddin hasan chisti
कासगंज के भरगैन में उर्स के मौके पर दुआ मांगते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : KASGANJ
भरगैन ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें वार्षिक उर्स के मौके पर शुक्रवार को कस्बा के मोहल्ला अहमद थोक के तकिए पर जिक्र-ए-ख्वाजा गरीब का आयोजन हुआ। इसके साथ ही फातिहा ख्वानी हुई। वतन में सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में गौसिया मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मुहम्मद जुबैर अहमद खान ने ख्वाजा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे इस्लाम धर्म के एक महान सूफी संत थे, जिन्होंने गरीबों की भलाई के लिए कई कार्य किए। इसलिए ख्वाजा साहब को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। अजमेर स्थित दरगाह से सभी धर्मों के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

समाजसेवी रिहान खान ने कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती एक प्रसिद्ध सूफी संत होने के साथ-साथ इस्लामिक विद्वान और दार्शनिक थे। उनकी ख्याति इस्लाम के महान उपदेशक के रूप में दुनिया भर में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि हुजूर ख्वाजा साहब का उर्स हम सभी को गरीबों की सेवा, समाज में अमन व आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। अंत में ख्वाजा मोईनुद्दीन साहब के नाम की फातिहा ख्वानी हुई। इस दौरान मौलाना अब्दुल माजिद, हाफिज अख्तर अली, हाजी हाफिज अली, शकील खान, खालिद खान, सभासद असलम खान, सैबुल हसन, हाजी अकरम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed