फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   80 nodal officers will stop the speed of corona infection in villages

80 नोडल अधिकारी रोकेंगे गांवों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार

Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
80 nodal officers will stop the speed of corona infection in villages
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए एक बार फिर नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने न्याय पंचायतवार 80 नोडल अधिकारी बनाए हैं। ये अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 80 न्याय पंचायतों में 549 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये नोडल अधिकारी शनिवार और रविवार को ग्राम पंचायत में निरीक्षण करेंगे। यहां वे कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी लेने के साथ ही निगरानी समिति के साथ बैठक करेंगे। उन्हें निरीक्षण के दौरान प्रशासन द्वारा मांगी गई आख्या बिंदुवार तैयार करनी होगी। इसके आधार पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए इंतजाम को परखा जाएगा। ये रिपोर्ट निरीक्षण के दिन ही शाम छह बजे तक जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण खत्म होने तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को ये प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed