फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   78 problems reached Janata Darbar, MLA resolved them

Agra News: जनता दरबार में पहुंचीं 78 समस्याएं, विधायक ने कराया निस्तारण

Mon, 04 Mar 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
78 problems reached Janata Darbar, MLA resolved them
कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने सोमवार को नदरई में जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उनका निस्तारण कराया। लोग बिजली, पानी, राजस्व और पुलिस से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्रों को इनका लाभ लेने की प्रेरित किया गया।सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता में हैं। वह जनता की आवाज को उठाते रहे हैं। जनता दरबार में बिजली, राजस्व और पुलिस से संबंधित लगभग 78 लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिन्हें सदर विधायक ने सुना और उनका निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं रह गई हैं, उनका भी निस्तारण शीघ्र कराया जाएगा। बांकनेर निवासी देवेंद्र क्षेत्र में सड़क की समस्या को लेकर पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की। तबालपुर के ग्रामीणों के साथ नसरतपुर प्रधान ओमवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने तबालपुर के ग्रामीण की मौत के मामले में परिजनों की मदद की गुहार लगाई। बढ़ारी वैश्य निवासी रंजीत सिंह गांव में हुए विवाद में न्याय दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे। सेवर के ग्रामीण विद्युत निगम के द्वारा की गई बिजली चोरी की कार्रवाई के मामलों के निस्तारण की मांग लेकर पहुंचे। इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed