फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दस साल से नहीं आया माइनर में पानी

दस साल से नहीं आया माइनर में पानी

Fri, 19 Apr 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दस साल से नहीं आया माइनर में  पानी
दस साल से नहीं आया माइनर में पानी। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। करहल विकास खंड की गांव भटोहा स्थित माइनर में 10 वर्ष से पानी न आने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए विकास नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया। भटोहा से निकले रतिभानपुर माइनर में पिछले 10 साल से पानी नहीं आ रहा है। जिससे किसानों की फसलें सूख जाती हैं। इस माइनर में पानी न आने से गांव मानिकपुर, भटोहा, नगला मठ, नगला सभा, मखिया, निनौली, दिल्हा आदि गांवों के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एक बैठक की और बैठक करने के बाद प्रदर्शन करते हुए एक मत से चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालों में शिवराम, तोताराम, केशव जाटव, चंद्रभान सिंह, विवेक कुमार, जगवीर सिंह, अवनेंद्र सिंह, उर्मिला देवी, अवधेश कुमार, हाकिम सिंह, रमेश सिंह, पातीराम, चंदा देवी, मायावती, श्रीदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed