फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता देंगे पहली आहुति

लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता देंगे पहली आहुति

Wed, 17 Apr 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता देंगे पहली आहुति
मतदान की शपथ लेंती महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
एटा/जलेसर। लोकतंत्र के महायज्ञ में जिले के लोग आज पहली आहुति देंगे। आगरा संसदीय क्षेत्र में आने वाली जलेसर विस में गुरुवार को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। गुरुवार को जलेसर विस क्षेत्र के 2,89,127 मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग करेंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं माइक्रो आब्जर्वर तैनात करने के साथ हर पल-पल की गतिविधि को कैमरे में कैद किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की जलेसर विस क्षेत्र में गुरुवार को मतदान होगा। इसमें 155821 पुरुष और 133306 महिला मतदाता मत प्रयोग करेंगे। आगरा संसदीय क्षेत्र से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें हैं। इनके लिए गुरुवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतदान के लिए 367 मतदेय स्थलों पर 1468 कर्मचारियों को जिम्मा सौंपा गया है। वहीं विस क्षेत्र को चार जोन में बांटने के साथ 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्याशियों के साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए नौ फ्लाइंग स्कवैड लगाई गई हैं।
विज्ञापन

83 पोलिंग बूथों पर कैमरे
जलेसर विस क्षेत्र में 83 पोलिंग बूथों पर कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें हर पल की रिकार्डिंग कराई जाएगी। इसके लिए अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान
आयोग के निर्देश पर जिले में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सेना और पुलिस फोर्स भेजा गया है। बीएसएफ और सीपीएमएफ के साथ पंजाब, चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद किया गया है।

2014 में 58 फीसदी हुआ था मतदान
जलेसर विस क्षेत्र में साल 2014 में 58.72 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान 278672 मतदाताओं में से 163657 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। 508 वोट नोटा में डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed