{"_id":"6ae4e256961b743852049ee1","slug":"two-people-including-a-retired-soldier-die-of-heart-attack-etah-news-c-163-1-eta1004-159361-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हार्ट अटैक से सेवानिवृत्त सैनिक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हार्ट अटैक से सेवानिवृत्त सैनिक समेत दो की मौत
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत हार्ट अटैक से दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की शाम 6ः30 बजे अनुपम (30) निवासी हीरापुर को परिजन लेकर आए। यहां उसके भाई सूरज ने बताया कि वह टायर मरम्मत की दुकान करता था। शाम को अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं शुक्रवार की सुबह 7ः30 बजे विकटपाल (68) निवासी थरौली को परिजन लेकर आए। यहां उनके भाई वीर सिंह ने बताया कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या कई दिनों से थी। सुबह के वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह सेवानिवृत्त सैनिक थे।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। दोनों की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस