फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Treatment provided to 150 patients with a feeling of heaviness in the ears and a sore throat.

Etah News: कानों में भारीपन और गले में खराश के 150 मरीजों को दिया उपचार

Sat, 31 Oct 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Treatment provided to 150 patients with a feeling of heaviness in the ears and a sore throat.
एटा। मौसम में बदलाव का असर लोगों के कान व गले पर भी पड़ रहा है। सर्दी और वैक्स होने की वजह से कई लोगों को कानों में सुन्नपन और भारीपन जैसी परेशानी हो रही है। वहीं, कान में वैक्स जमा होने से भी लोगों को सुनने में दिक्कत और कान बंद होने की शिकायत हो रही है। इसके साथ ही गले में खराश की समस्या के मरीज भी उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ईएनटी (नाक, कान एवं गला) विभाग में प्रतिदिन करीब 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 40 से 50 मरीज ऐसे हैं, जो मौसम में बदलाव के कारण गले में खराश और दर्द से परेशान हैं। बड़ी संख्या में मरीज कानों में सुन्नपन, भारीपन और बंद होने जैसी समस्याओं का उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और गले में संक्रमण के कारण कान और गले से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कान में दर्द, सुन्नपन या सुनाई देने में कमी होने पर खुद से कोई उपचार करने के बजाय ईएनटी विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed