फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गरीब और किसानों की बात करने वाले को ही देंगे वोट

गरीब और किसानों की बात करने वाले को ही देंगे वोट

Sun, 14 Apr 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
गरीब और किसानों की बात करने वाले को ही देंगे वोट
बात करते मतदाता। - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। जिले में चुनावी चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है। हर ओर लोग चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। कोई खुले में घूम रहे पशुओं से पीड़ित है, तो कोई विकास नहीं होने से दुखी है। समस्याओं के निराकरण के साथ ही लोग अपनी पार्टी को भी जिताना चाहते हैं। कहीं विकास के मुद्दे चर्चाओं में हैं तो कहीं जाति-धर्म के आधार पर जीत-हार की बातें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रत्याशी तो सभी एक से हैं, इन्हीं में से किसी बेहतर प्रत्याशी को सांसद बनाना है। जो गरीब और किसानों की बात करेगा उसे ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर कुछ लोग खड़े हुए थे। धीरे-धीरे चुनावी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। लालू चौहान ने कहा कि भइया मोदी लहर है पूरे देश में कहीं किसी का कुछ नहीं है। तो पास खड़े जगपाल यादव बोले यूपी में तो गठबंधन की लहर है। यहां अन्य किसी दल के लिए कुछ नहीं है। अनिल राठौर बोले अब कम से कम गुंडागर्दी से तो निजात है। राकेश यादव ने कहा कि रोज हत्याएं हो रही हैं गुंडागर्दी बढ़ी है। हम वोट उसी को देंगे, जो गरीबों की बात सुनेगा। यहां चर्चा के दौरान उदयवीर सिंह, चंदन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर में कुछ लोग छाया में खड़े थे, सामने स्थित क्रिश्चियन मैदान में मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयारियां चल रही थीं। यहां खड़े छोटेलाल बोले आज योगी जी आ रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी। तो यहीं खड़े प्रेम सिंह बोले कुछ भी कर लें भाजपाई, यहां तो नेताजी की जीत निश्चित है। सूरजपाल सिंह बोले, भाजपा प्रत्याशी पूरी ऊर्जा के साथ लगा हुआ है, अच्छी टक्कर होगी। पास में ही खड़े अरुण कुमार शर्मा का कहना था कि भाजपा की देश में लहर है कोई टिकने वाला नहीं है। जसवंत सिंह बोले लहर तो सपा-बसपा व रालोद गठबंधन की है। अबकी गठबंधन तेजी के साथ उभर कर आ रहा है। यहां चर्चा के दौरान अकील अहमद, मुकेश कुमार, हनीफ राईन, पातीराम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमईहार में कुछ लोग बैठे हुए थे, वे आपस में चर्चा कर रहे थे। चुनावी माहौल पर बातें चल रहीं थीं। एक ने कहा कि भइया साइकिल वाले को वोट देना। इस पर राम सिंह बोले, भइया काहे मेरो मूड कटवाइवो चाहत हो। इसके बाद उसने पूछ लिया तो कमल के फूल को वोट दोगे। इस पर यहां खड़े चंद्रपाल आग बबूला हो गए। काहे को देंगे खाने को तो कुछ बचा नहीं। खेत सब पशु खा रहे और बरबाद कर रहे हैं। वहीं, सुघर सिंह पास में ही खड़े थे। उनसे पूछा गया कि वे वोट किसे देंगे। उन्होंने कहा ये नहीं बताएंगे कि मैं किसे वोट दूंगा। लज्जाराम आगे बढ़े बोले जो विकास और किसानों के हितों की बात करेगा उसी को वोट दिया जाएगा। यहां विनोद कुमार, कप्तान सिंह, धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed