{"_id":"5c72addbbdec22094a2c8cfc","slug":"71551019483-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारिकाधीश मंदिर में बरस रहा गुलाल की होली का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिकाधीश मंदिर में बरस रहा गुलाल की होली का आनंद
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में गुुलाल की होली का आनंद बरस रहा है। मंदिर दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु, भक्त और ब्रजवासी ठाकुर द्वारिकाधीश के साथ होली का आनंद उठा रहे हैं। मंदिर में गुलाल उड़ाया जा रहा है। भक्त भी अपने आराध्य के साथ होली खेल रहे हैं। मंदिर में होली रसिया और होली गीत से वातावरण भक्तों को आनंदित कर रहा है।
रविवार को द्वारकेश रसिया मंडल के प्रमुख चुन्नीलाल और छोटू पंडा आदि ने ढप की धुन पर होली के गीतों और रसियाओं का गायन किया। उन्होंने फाग के रंग बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर... के साथ प्रारंभ हुआ रसिया गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में श्रद्धालु अपने को नाचने से नहीं रोक पा रहे हैं।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया रविवार की वजह से तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में वृद्धि हुई और देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों ने इस मनोरम झांकी के दर्शन कर अपने आप को धन्य माना। कहा कि ठाकुरजी ने ब्रज में लीलाएं की है और भगवान ब्रज में गोपी बने हैं। उन्होंने बताया कि रसिया गायन राजभोग के दर्शन में सुबह 10 से 11 बजे तक प्रतिदिन जारी रहेगा। मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, कमला शंकर, ओम प्रकाश गुप्ता, राधारमण अरोड़ा, बीएन चतुर्वेदी, बनवारी लाल, राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी इत्यादि मौजूद थे।