फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिक्सलेन अधिग्रहण के विरोध में किसान यूनियन लामबंद

सिक्सलेन अधिग्रहण के विरोध में किसान यूनियन लामबंद

Sat, 29 Dec 2018 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिक्सलेन अधिग्रहण के विरोध में किसान यूनियन लामबंद
कासगंज। सिक्सलेन के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। संघर्ष की राह पर चल रहे ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन ने भी कदम आगे बढ़ा दिया है। अधिग्रहण के विरोध में लामबंद किसान यूनियन ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण न करने और प्रस्तावित नक्शा बदलने की मांग उठाई है। चेतावनी दी यदि मांगें नहीं मानी गई तो किसान यूनियन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

मथुरा से बरेली के बीच प्रस्तावित 530 बी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जिले की 18 गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अधिग्रहण की पत्रावली तैयार हो चुकी है। एनएचएआई द्वारा तैयार नक्शे में प्रह्लादपुर, देवरी, तकुआवर, गोरहा, क्यामपुर बहेड़िया सहित तमाम गांव के ग्रामीणों ने मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एनएचएआई द्वारा तैयार नक्शे को बदलने की मांग उठाई है। अब तक ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब ग्रामीणों के साथ किसान यूनियन ने मैदान ए जंग का ऐलान कर दिया है। किसान यूनियन ने नक्शे में परिवर्तन की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी यदि मनमाने ढंग से भूमि का अधिग्रहण किया गया तो यूनियन किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग
कासगंज। किसान यूनियन ने अधिग्रहण के अलावा अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए भी ज्ञापन सौंपा। इन मांगों में आवारा और बेसहारा पशुओं द्वारा की जा रही फसल बर्बादी रोकने की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। वहीं मौसम के प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान के एवज में मुआवजे की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडे, मंडल उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह के अलावा अधिग्रहण प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम योगेंद्र कुमार ने बताया कि किसान यूनियन के ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण की समस्या उठाई गई है। इसके अलावा किसान अपनी समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। अगले सप्ताह एनएचएआई के अधिकारियों को बुलाया गया है। समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed