फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में वृद्घा सहित दो की मौत

सड़क हादसे में वृद्घा सहित दो की मौत

Wed, 12 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्घा सहित दो की  मौत

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में बुधवार को वृद्घा सहित दो लोगों की मौत हो गई। थाना उत्तर के बंबा बाईपास पर बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। वहीं आसफाबाद चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

महिला को रौंदने के बाद भागे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना नारखी क्षेत्र के दौलतपुर निवासी महिला गुड्डी देवी (60) पत्नी सीताराम अपने बेटा सतीश के साथ बाइक पर बेटी को देखने फतेहाबाद जा रही थी।
विज्ञापन


थाना उत्तर के बंबा बाईपास स्थित गंगा रिसोर्ट के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। वृद्धा के गिरते ही ट्रक का पहिया ऊपर से निकल गया। इसके कारण वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर काफी भीड़ जुट गई। रोड जाम कर दिया। एसएसआई उत्तर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

वृद्धा की मौत होने से ही परिवार में कोहराम मच गया। एसएसआई अनिल कुमार ने कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया है।

उधर आसफाबाद चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


थाना रामगढ़ के अंबेनगर सैलई निवासी जय शिव (20) पुत्र सौदान सिंह ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed