{"_id":"5bf983e3bdec22417217d726","slug":"71543078883-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में युवक की हालत बिगडने के मामले में एसआई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में युवक की हालत बिगडने के मामले में एसआई सस्पेंड
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हवालात में युवक की हालत बिगड़ने के मामले में एसएसपी ने एसआई राजेश कुमार को जांच में दोषी मिलने पर निलंबित कर दिया। एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी क्राइम से शुरू कराई है। इसमें दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
थाना कोतवाली देहात की हवालात में बैठे दो भाइयों में से चरन सिंह पुत्र महेंद्र पाल निवासी चुन्नपुरा की तबियत बिगड़ गई थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले को लेकर गंभीर एसएसपी आशीष तिवारी ने सीओ से प्रारंभिक जांच कराई थी। इसमें दोषी एसआई राजेश कुमार को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई के बाद मामले की जांच एएसपी क्राइम ओपी सिंह से कराई जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि चरनसिंह और उसके भाई मानपाल को पुलिस अपहरण करने की शक पर थाने की हवालात में बैठाए थी। शुक्रवार सुबह चरन सिंह की हालत बिगड़ गई थी। पीड़ित ने पुलिस पिटाई से तबियत खराब होने का आरोप लगाया था।