{"_id":"5beb019abdec226934564240","slug":"71542128026-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के मानकों को बोर्ड ने दिखाया ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के मानकों को बोर्ड ने दिखाया ठेंगा
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर के रैदोपुर सड़क के किनारे सील की जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर कॉपियां है ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर मंगलवार तक मिलीं 57 आपत्तियों में केंद्र बनवाने के साथ ही क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटन की भी शिकायतें हैं। इतना ही नहीं नौ विद्यालयों ने 25 से तीस किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाने की भी शिकायतें दर्ज कराई हैं।
57 हजार से अधिक बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 81 परीक्षा केंद्रों के विरुद्ध मिली 57 आपत्तियों में आठ शिकायतें क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटन की हैं। वहीं नौ विद्यालयों नए परीक्षा केंद्रों को 25 से तीस किलोमीटर दूर बनाने की भी शिकायत की है। लाड़मपुर कटारा स्थित विद्यालय का परीक्षा केंद्र 27 किमी दूर राजा का रामपुर में डाला गया है। वहीं एमजीएचएम इंटर कालेज जलेसर का केंद्र 25 किमी दूर स्थित कुबेरपुर रोहना स्थित स्कूल में डाला गया है। सात अन्य प्रधानाचार्यों ने भी ऐसी ही शिकायतें कर केंद्र निर्धारण को विभागीय मानकों के विरुद्ध बताया है।
वहीं आठ परीक्षा केंद्र प्रमुखों ने क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आंवटन की बात कह परीक्षार्थी संख्या कम करने का आग्रह किया है। बताते चलें कि बोर्ड के बीस वर्ग फुट के मानकों के बाद अब परीक्षा कक्षों में बीस से तीस तक ही परीक्षार्थियों की आसन व्यवस्था हो सकेगी। मंगलवार तक 40 से अधिक विद्यालयों ने अपना पक्ष रखते हुए विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने का आग्रह किया है। परीक्षा केंद्र सूची के विरुद्ध डीआईओएस ने 15 नवंबर तक प्रत्यावेदन आपत्तियां मांगी हैं। बताते चलें कि हाईस्कूल इंटर के 57155 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह राजकीय, 50 एडिड एवं 25 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
गुुरुवार तक मिलने वाली शिकायतों प्रत्यावेदनों के सत्यापन के बाद जिला परीक्षा समिति की बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति की संस्तुति शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
एनडी वर्मा, डीआईओएस