{"_id":"5bd74aa9bdec22697300b6d0","slug":"71540836009-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में सर्वे के नाम पर वसूली, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में सर्वे के नाम पर वसूली, दो पकड़े
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के नाम पर गरीबों से पांच सौ एवं तीन सौ रुपया की वसूली करते दो युवकों पुलिस ने शिकायत पर पकड़ लिया।
रसूलपुर के मोहल्ला शांतिनगर में पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों का सर्वे करने को आगरा एत्माद्दौला थाना के ट्रांस यमुना कालोनी सिद्धार्थनगर निवासी धर्मवीर सिंह, एत्मादपुर थाना छलेसर के पास गांव भगाना निवासी हेमंत कुमार भारती गए थे। सर्वे करने के नाम पर किसी से पांच-पांच सौ और तीन सौ रुपया की डिमांड की।
पैसा नहीं देने पर सर्वे सही नहीं होने की चेतावनी दी गई। अवैध वसूली किए जाने की शिकायत भाजपा नेता कन्हैयालाल गुप्ता को मिली। लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, संजीव उपाध्याय, संतोष राठौर पार्षद, विनोद राठौर, केडी जाटव व विपिन गुप्ता के साथ पहुंच गए। उन्होंने रसूलपुर पुलिस के साथ दोनों को पकड़ लिया।
इन दोनों को पुलिस थाने पर ले आई। एसएचओ तेजबहादुर चंदेल ने कहा कि शांतिनगर में पीएम आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली करने वाले धर्मवीर व हेमंत कुमार मिले है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।