{"_id":"5b92a9a5867a557eaa4dcee4","slug":"71536338341-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला आढ़ती के गोदाम में मिला 430 बोरी सरकारी राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला आढ़ती के गोदाम में मिला 430 बोरी सरकारी राशन
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
गल्ला आढ़ती के गोदाम में मिला 430 बोरी सरकारी राशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला प्रशासन ने राशन माफिया के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के जीटी रोड स्थित मंडी समिति में गल्ला आढ़ती के गोदाम से 430 बोरी सरकारी चावल बरामद किया गया। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने ट्रक से राशन उतरते हुए पकड़ा। साथ ही गल्ला व्यापारी के दूसरे गोदाम और दुकान में भी सरकारी राशन मिला। इस दौरान बोरी उतरवा रहा गल्ला व्यापारी का बेटा भाग खड़ा हुआ। वहीं एसडीएम ने दोनों गोदाम और दुकान को सीज करा दिया है।
दरअसल, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर को सूचना मिली कि मंडी में ट्रक से सरकारी राशन उतारा जा रहा है। सूचना पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने गल्ला मंडी पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान मंडी की दुकान संख्या 103 स में बने गोदाम पर सरकारी राशन का चावल उतारा जा रहा था। एसडीएम के पहुंचते ही गल्ला व्यापारी का पुत्र अनुपम भाग खड़ा हुआ। इस पर एसडीएम ने ट्रक में भरे चावल को गोदाम में उतरवा कर सीज करा दिया। इसके बाद एसडीएम गल्ला व्यापारी दिनेश गुप्ता की आढ़त पर पहुंचे। जहां भी कुछ मात्रा में सरकारी राशन मिला। वहीं व्यापारी के गोदाम 15 ए पर भी गेहूं के बोरे बरामद किए गए। छापेमारी को देख मंडी व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी दुकानें बंद कर फरार हो गए। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दोनों गोदामों और दुकान को सीज कराया। साथ ही गल्ला व्यापारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी आरके मिश्रा, तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार आरपी सिंह मौजूद रहे।
गोदाम और दुकान मालिकों में हेरफेर
बजिस गोदाम 103 स पर ट्रक को पकड़ा गया, वह दिनेश गुप्ता आढ़ती का है। जबकि मंडी के अभिलेखों में यह दुकान पप्पू पुत्र शमसुद्दीन को आवंटित है। इसके साथ ही दुकान और गोदाम 15 ए भी किसी अन्य युवक को आवंटित है।
विज्ञापन
तोड़ना पड़ा ताला
पहले गोदाम पर ट्रक पकड़ने के बाद ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट दूसरे गोदाम की ओर रवाना हुए। इस दौरान गल्ला आढ़ती दिनेश गुप्ता नैनीताल गए हुए थे। कई बार फोन करने के बाद आढ़ती की ओर कोई नहीं आया। जबकि आढ़ती का मुनीम फरार हो गया। जिस पर एसडीएम ने गोदाम को ताला तुड़वा दिया।
मंडी कर्मचारी नहीं दे सके जानकारी
छापेमारी के दौरान ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने मंडी निरीक्षकों ने ट्रक और राशन के मंडी में आने के बारे में सवाल किया, तो मंडी निरीक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। इस पर एसडीएम ने उन्हें सुधर जाने की हिदायत दी।
वर्जन
सूचना पर मंडी में गोदामों पर छापेमारी की गई। जिसमें ट्रक से सरकारी राशन का चावल पकड़ा गया है। साथ ही एक अन्य गोदाम और दुकान पर भी राशन मिला है। आढ़ती जिले में मौजूद नहीं है। अन्य आरोपी फरार है। आढ़ती को नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही जांच जारी है।
महेंद्र सिंह तंवर, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट