{"_id":"5b6c769e4f1c1b827d8b77b7","slug":"71533834910-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल पहुंचते ही चिकित्सक दंपती को बीमारियों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल पहुंचते ही चिकित्सक दंपती को बीमारियों ने घेरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। लिंग परीक्षण करने के आरोप में गिरफ्तार हुए गोयल हास्पिटल के चिकित्सक भगवान स्वरूप गोयल और उनकी पत्नी अनुजा गोयल की रात जेल में करवटें बदलते कटी। जेल पहुंचने के बाद चिकित्सक को कई प्रकार की बीमारियों ने घेर लिया है। जिला अस्पताल से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उनका चेकअप किया।
लिंग परीक्षण करने जैसे घिनौने कार्य करते पकड़े गए चिकित्सक दंपती की पहली रात जेल में करवटें बदलते हुए कटी। डा. अनुजा गोयल ने जेल पहुंचने के बाद बीमार होने की शिकायत की थी। उनका जेल के अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण जेल के चिकित्सक द्वारा किया गया। वह पूरी रात जेल के अस्पताल में रहीं। गुुरुवार को चिकित्सक भगवान स्वरूप गोयल ने बीमार होने की शिकायत की, तो जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल से चिकित्सकों की टीम को बुलवाया। टीम ने परीक्षण कर बीएस गोयल को कई बीमारियों के होने के बारे में जानकारी दी। जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि जिला अस्पताल से पहुंची टीम ने चिकित्सक दंपती का चेकअप किया। दोनों को कई प्रकार की बीमारियां हैं। इसकी जांच जिला चिकित्सालय में संभव हो सकेगी। चिकित्सक दंपती की सुरक्षा के लिए पुलिस से गार्द मांगी गई है। गार्द मिलने के बाद दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। डा. अनुजा गोयल को महिला बैरक में भेज दिया गया है, जबकि भगवान स्वरूप गोयल का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है।