फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हत्यारोपी कृष्णा के घर में गला घोंटकर मारा था मां-बेटे को

हत्यारोपी कृष्णा के घर में गला घोंटकर मारा था मां-बेटे को

Sun, 27 May 2018 08:30 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी कृष्णा के घर में गला घोंटकर मारा था मां-बेटे को
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। मां और बेटे की गला घोंटकर कृष्णा के घर पर ही हत्या की गई थी। इसके बाद अलग-अलग बोरे में शवों को बंद करके टेंपो में ले जाकर गौसना टीले के पास जंगल में फेंका गया था। जमुनापार पुलिस ने इस मामले में टैंपो चालक समेत तीन हत्यारोपियों को पकड़ा है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


24 मई को मां और बेटे के शव गौसना टीले के पास जंगल में मिले थे। दोनों के शव अलग-अलग बोरे में बंद थे। इनकी हत्या 22 मई को की गई थी। हत्या में परिजनों का ही हाथ था। जमुनापार पुलिस ने मामले में नामजद प्रीति और उसके चाचा जगन्नाथ को गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी जमुनापार पुलिस को रविवार को सफलता मिल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल टेंपो चालक समेत तीन लोगों दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या आरोपी कृष्णा के घर पर गला घोंट कर की गई थी। हत्यारोपी कृष्णा ने टेंपो चालक को धनराशि देकर हत्या में शामिल कर लिया था। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, इसका खुलासा पुलिस सोमवार को करेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मां और बेटे के हत्यारोपी पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed