{"_id":"5adf3bb24f1c1b84098b65bc","slug":"71524579250-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम की प्याऊ बनी शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम की प्याऊ बनी शोपीस
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन समग्र विकास योजना के तहत लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल निगम द्वारा जगह-जगह बनाई गईं प्याऊ लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहीं हैं। रख-रखाव के अभाव में प्याऊ जर्जर ही हो गईं हैं। लाखों के उपकरण जंग खा रहे हैं।
प्रदेश की बसपा सरकार के वृंदावन समग्र विकास योजना के अंतर्गत जलनिगम ने नगर के विभिन्न इलाकों में 24 पानी की टंकियों का निर्माण कराया था। जिसमें आरओ प्लांट, सबमर्सिबल, वाटर कूलर की एक साथ व्यवस्था की गई थी। निर्माण कार्य के दौरान एक प्याऊ की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आई थी।
प्याऊ बनवाने के बाद जलनिगम ने इनकी ओर फिर देखा भी नहीं, वहीं तत्कालीन नगर पालिका ने रख-रखाव में रुचि नहीं दिखाई। अब ये प्याऊ लोगों की प्यास बुझाने लायक नहीं रहीं। अंदर लगाए गए लाखों रुपये के उपकरण बेकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब भीषण गर्मी में राहगीर और श्रद्धालु पेयजल के भटकते देखे जा सकते हैं, इन प्याऊ के चालू न होने से हर कोई व्यक्ति परेशान है। नगर निगम के जेई दुष्यंत कुमार ने कहा कि हम जल निगम से इन प्याऊ के रख-रखाव के लिए स्वीकृति लेने का प्रयास करेंगे।
यहां लगाईं गईं आरओ प्याऊ
वृंदावन। नगर के बांकेबिहारी कॉम्प्लैक्स के सामने, लुटेरिया हनुमान, चुंगी चौराहा, परिक्रमा मार्ग, कोतवाली के सामने, राधा निवास, सहित कई जगहों पर प्याऊ शोपीस बनी हैं।