फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   हिम्मतपुुर में घर घुसकर लूटपाट, बुजुर्ग को पीटा

हिम्मतपुुर में घर घुसकर लूटपाट, बुजुर्ग को पीटा

Sun, 08 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हिम्मतपुुर में घर घुसकर लूटपाट, बुजुर्ग को  पीटा
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में चार से पांच बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा। लूटपाट कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव हिम्मतपुर निवासी आशुतोष शर्मा उर्फ मुन्नालाल (58) पुत्र भवानीशंकर शर्मा शनिवार की रात घर पर सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 बजे चार-पांच बदमाश मकान की दीवार फलांगकर आ गए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। उन्हें लाठी डंडों से पीटा गया। बदमाश घर में रखी करीब बीस हजार की नगदी के साथ अन्य घरेलू सामान लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी डायल 100 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की गाड़ी रात में ही गांव में पहुंची। वह घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मामला चोरी का है। चोरों के निकलने के दौरान बुुजुर्ग के जागने के कारण उसके साथ मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed