फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   निजी स्कूलों में फीस और अन्य वसूली की होगी जांच

निजी स्कूलों में फीस और अन्य वसूली की होगी जांच

Wed, 04 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों में फीस और अन्य वसूली की होगी जांच
मैनपुरी। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निजी स्कूलों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अमर उजाला में छप रही खबरों का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को इस संबंध में पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने डीआईओएस जीएस राजपूत को भेजे पत्र में कहा है कि अभिभावकों का किसी प्रकार से शोषण नहीं होना चाहिए। अखबार में प्रकाशित हो रही खबरों का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्कूलों की जांच कर उन्हें शासनादेश का पालन कराएं। यदि कहीं कोई लापरवाही कर रहा है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। डीएम का पत्र पहुंचने के बाद डीआईओएस ने कार्रवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी। निजी स्कूल संचालक अपने खुद के स्कूल वाहन संचालित कर रहे हैं। इन वाहनों का अभिभावकों से मन माफिक किराया भी वसूला जा रहा है। शहर में एक से दो किमी की दूरी पर भी 200 से 300 रुपये प्रति छात्र वसूले जा रहे हैं। जिससे अभिभावक मजबूरी में अपने बच्चों को टेंपो व मैक्स आदि वाहनों में भेज रहे हैं। जहां उनके बच्चों का जीवन खतरे में रहता है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल बसों के लिए दूरी के हिसाब से एक निश्चित किराया तय कराया जाए। जिससे कि अभिभावकों को अतिरिक्त बोझ न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी। डीआईओएस जीएस राजपूत ने जनपद के सभी सहायता प्राप्त तथा राजकीय कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे शासन और परिषद द्वारा निर्धारित शुल्क ही छात्र-छात्राओं से वसूलें। किसी प्रकार का चंदा आदि के नाम पर छात्र-छात्राओं से फीस न वसूली जाए। यदि जांच के दौरान अवैध फीस की पुष्टि होती है तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed