फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आठ बूथों पर पहले दिन पड़े 406 वोट

आठ बूथों पर पहले दिन पड़े 406 वोट

Fri, 23 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आठ बूथों पर पहले दिन पड़े 406 वोट
मतदान - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्य पदों के लिए पहले दिन 406 वकीलों ने मतदान किया। दीवानी बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में बनाए गए आठ बूथों पर मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे मतदान हुआ।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को पहले दिन हुए मतदान में सुबह से शाम तक गहमा गहमी रही। बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में बनाए गए आठ बूथों पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। पंजीकृत 649 वकीलों में से 406 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम पांच बजे तक हुआ।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव, डीजीसी सिविल उस्मान अली, डीजीसी राजस्व सुधाकर मिश्रा, अतिरिक्त डीजीसी सिविल महेश चंद्र यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अजीत नरायन सिंह चौहान ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। आज भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आठ बूथों पर मतदान होगा। मतदान के बाद मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद कार्यालय में विशेष वाहक के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात वकीलों की हो चुकी मौत
मैनपुरी। बार काउंसिल चुनाव की मतदाता सूची में दर्ज 649 वकीलों में से सात वकीलों की मौत हो चुकी है। मतदाता सूची में आठ वकीलों के नाम दो बार दर्ज हैं। पीठासीन अधिकारी डीजीसी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि जो सदस्य शुक्रवार को मतदान नहीं कर सके हैं वह शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान कर सकेंगे।


वकीलों ने डाला डेरा
मैनपुरी। बार काउंसिल चुनाव के सदस्य पद के लिए हुए मतदान में प्रत्याशियों के सर्मथकों ने सुबह से ही दीवानी में डेरा जमा लिया है। दीवानी परिसर में लगाए गए प्रत्याशियों के बस्तों पर सुबह से गहमा गहमी रही। कस्बों के वकीलों को दीवानी तक लाने के प्रत्याशियों के सर्मथकों में पूरे दिन होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed