फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी में विभाग

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी में विभाग

Fri, 09 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी में विभाग
electricity
फिरोजाबाद। गर्मी के सीजन में बिजली की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में विद्युत उपकरण ओवरलोड होने और फाल्ट होने पर घंटों कटौती का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार विद्युत विभाग ने जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड हर माह 40 करोड़ रुपये से अधिक की 140 मिलियन यूनिट बिजली खरीदता है। 100 मिलियन यूनिट बिजली फिरोजाबाद ग्रामीण क्षेत्र, टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज और जसराना के उपभोक्ताओं को आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


40 मिलियन यूनिट की शहर में खपत होती है। गर्मी में एसी और कूलर चलने से बिजली की डिमांड बढ़ने के साथ सबस्टेशन ओवरलोड होने लगते हैं। ओवरलोड की स्थिति में लाइनों में लगातार फाल्ट होने से घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। विद्युत विभाग ने गर्मी में करने के साथ बिजली चोरी पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 101 करोड़ से जनपद के 96 फीडर का सेपरेशन होना है। इसमें एक दर्जन फीडर पर काम पूरा हो चुका है। जिले में नगला रामकुंवर, खैरगढ़, धीरपुरा, नगला चूरा, गढ़सान, सलेमपुर, लुहारी, नसीरपुर, पैगू सहित 50 फीडरों पर क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है।

बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग आमर्ड केबल से कनेक्शन करा रहा है। विद्युत पोल से मीटर तक सीधी केबल डाली जा रही है। ताकि बीच में कट लगाकर बिजली चोरी न कर सके।


विद्युत विभाग ने बिजली चोरों करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में सुबह से चार से बजे टीमें दौड़ रही हैं। सभी सबस्टेशन क्षेत्र में सुबह होने वाली चेकिंग से बिजली चोरी का ग्राफ घटने के साथ सबस्टेशन लोड पहले की अपेक्षा घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed