{"_id":"5a8839bc4f1c1b187e8b6b0f","slug":"71518877116-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ आफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ आफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के विभिन्न प्राथमिक और सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सीएमओ आफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिकित्सक और कर्मचारियों नेे सीधे आरोप लगाया है कि बाबू बगैर सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदार अफसरों को नजरंदाज करते हुए सीएमओ आफिस से नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जा रहे हैं।
गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मुनेश कुमार पौरुष के खिलाफ बाबुओं के प्रदर्शन को लेकर प्रादेशिक चिकित्सा सेवा एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। इस मामले में मथुरा शाखा के अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता और सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार ने सीएमओ से मिलकर बाबुओं के अनैतिक दबाव का विरोध किया।
सीएमओ आफिस में बाबुओं का राज
सीएमओ आफिस में बाबुओं का राज है। छह माह पहले पटल बदले गए, लेकिन कार्य हस्तांतरण अब तक नहीं हुआ है। संविदा कर्मियों का भी संबद्धीकरण किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल पर तैनात बाबू सीएमओ आफिस में ही बैठते हैं।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है। कुछ बिंदुओं को लेकर विवाद था, अब सुलझा दिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। गोवर्धन प्रभारी की बगैर संस्तुति के दिया गया अवकाश अब निरस्त किया जा रहा है।
- डॉ. शरद कुमार त्यागी, सीएमओ, मथुरा