{"_id":"5a771bdc4f1c1b92268b83e6","slug":"71517755356-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की
Updated Sun, 04 Feb 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के गांव इंद्रावली में युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक नल-बोरिंग का मिस्त्री बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो युवक कर्ज में डूबा था। शनिवार की रात घटना की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस को खून से लथपथ उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बलदेव के गांव इंद्रावली निवासी तेजपाल (28) पुत्र शिवचरन नल बोरिंग का मिस्त्री था। पुलिस की मानें तो 9:30 बजे युवक ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को ढाई घंटे बाद परिजनों ने सूचित किया। खून से लथपथ शव घर के बरामदे में बिछी चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने बताया कि तेजपाल के दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी सोनिया और छोटा बेटा लवकुश है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक ने दाहिने तरफ से कनपटी से सटाकर गोली मारी है, जो कि भेजे में जाकर फंस गई थी। थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि कर्ज में डूबे युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। उसके पिता की मौत मई 2017 में हुई थी। युवक की मौत के बाद घर में आथिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन