फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किसान बोले, खेती के लिए लाभकारी है बजट

किसान बोले, खेती के लिए लाभकारी है बजट

Thu, 01 Feb 2018 08:19 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
किसान बोले, खेती के लिए लाभकारी है बजट
‌‌डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। किसानों ने बजट को खेती के लिए लाभकारी बताया है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर सरकार किसान आयोग का गठन कर देती तो बेहतर रहता। सरकार ने जो दावा किया है कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना मिलेगा तो उससे किसानों की स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू कर दिया जाना चाहिए था। किसानों की आर्थिक स्थिति की निगरानी के लिए किसान आयोग का गठन हो। हालांकि सरकार ने जो लागत से डेढ़ गुना मूल्य की व्यवस्था बजट में की है वह खेती के लिए लाभकारी साबित होगी। सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह कटेलिया का कहना है कि बजट किसानों के हित में है। फूड पार्क बन जाने से इतना होगा कि जो अभी तक आलू और टमाटर फिंकते थे वह नहीं फिकेंगे। किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिल जाएगा।
विज्ञापन
किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि किसानों को सिंचाई के लिए साधन और खेती में तकनीक को बढ़ावा देने की भी बात करनी चाहिए थी। मंडियों की व्यवस्था बेहद खराब है। सरकार को उन्हें भी सही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट किसानों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला तेजा निवासी पूरन सिंह का कहना है कि फसलों का समर्थन मूल्य घोषित होने से किसानों को लाभ होगा। सरकार जब उपज की खरीद कराएगी तो बिचौलियों की जो प्रथा है वह भी खत्म हो जाएगी। सिहोरा गांव के डा. ओमवीर सिंह राणा का कहना है कि इस बजट से खेती को बढ़ावा मिलेगा। लगातार होने वाले नुकसान के चलते जो किसान खेती से मुंह मोड़ रहे थे वह भी जुड़ जाएंगे। बलदेव के गांव अकोस के सतेंद्र सिंह का कहना है कि इस बजट से किसानों की स्थिति सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed