{"_id":"5a5b8f794f1c1b82268b45f4","slug":"71515949945-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा महोत्सव में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा महोत्सव में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री योगी
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में 19 जनवरी से प्रस्तावित एटा महोत्सव में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शिरकत करने आ सकते हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजकर एटा महोत्सव के लिए कार्यक्रम मांगा है। संभावना है कि मुख्यमंत्री जिले में सामूहिक विवाह और दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं एटा महोत्सव में प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों को आमंत्रित करने की तैयारियां हैं। उधर, सैनिक पड़ाव में युद्ध स्तर पर महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं।
जिले में 19 जनवरी से होने वाले एटा महोत्सव को लेकर प्रशासन जोर-शोर से जुटा हैै। सैनिक पड़ाव में आयोजन स्थल को नया रूप दिया जा रहा है। नए मंच के साथ जर्मन हैंगर पांडाल बनाया जा रहा है। इसके अलावा महोत्सव में इंटरलॉकिंग के साथ तमाम नई-नई पहल की जा रही हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजा गया है।
इसके लिए डीएम अमित किशोर ने सीएम का कार्यक्रम मांगा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा महोत्सव में दिव्यांग उपकरण वितरण और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जल्द कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों को भी महोत्सव के लिए न्योता भेजा गया है।