फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   50 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा

50 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा

Fri, 12 Jan 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
50 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगी अंग्रेजी माध्यम  में शिक्षा
student
मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अब परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ले सकेंगे। जिले के 50 परिषदीय स्कूलों में ये सुविधा दी जाएगी। विभाग ने अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए स्कूलों का चिन्हांकन कर रहा है।
विज्ञापन


शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा लें। इसके लिए विभाग ने योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में 50 स्कूलों का अंग्रेजी माध्यम से चयन किए जाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में जिले के प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच स्कूल अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किए जाने हैं। वहीं नगर क्षेत्र से भी पांच स्कूलों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


योजना को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नौ विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारियों और नगर शिक्षाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बेहतर व्यवस्थाओं और छात्र संख्या वाले पांच स्कूलों की सूची बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी माध्यम से जिन स्कूलों का चयन होगा। उनमें छात्र संख्या अच्छी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त यहां विद्यालय का वातावरण भी उचित होना चाहिए। बच्चों के बैठने की व्यवस्था, बच्चों का मानसिक स्तर भी बेहतर होना जरूरी है। खंड शिक्षाधिकारी इन सारे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र के पांच स्कूलों के नाम की सूची बीएसए को उपलब्ध कराएंगे।

छात्र उपस्थित में होगा सुधार
यदि विभाग का यह प्रयोग सफल रहता है तो परिषदीय स्कूलों की छात्र संख्या में भी सुधार होगा। जिस शिक्षा के लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं वह शिक्षा उन्हें परिषदीय स्कूलों में नि:शुल्क मिलेगी। हजारों रुपये पाठ्य पुस्तकों के लिए भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। विभाग नि:शुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध कराएगा।


सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र से पांच-पांच स्कूलों की सूची उनके कार्यालय को तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि योजना को गति दी जा सके।
- विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed