{"_id":"5a072e9e4f1c1b76678baa9a","slug":"71510420126-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा व्यवस्थाओं में फिर फेल हो गया। निर्धारित तिथि के एक पखवाड़े बाद भी बोर्ड ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची नहीं भेज सका है। ऐसे में परीक्षा सूची को अंतिम रूप देना तो दूर विभाग संस्था संचालकों से आपत्तियां नहीं मांग पा रहा हैं। बता दें कि 25 अक्तूबर को ऑनलाइन सूची एवं पांच नवंबर को आपत्तियां प्रस्तावित थीं।
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की नई नीति विभागीय अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अपने दावों का क्रियान्वयन नहीं कर पा रहा। इसके चलते परीक्षा केंद्र प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि 25 अक्तूबर को प्रस्तावित बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची न आने से जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालय संचालकों से आपत्तियां नहीं मांग पा रहे हैं और न ही केंद्रों का प्रशासनिक सत्यापन हो पा रहा है। ऐसे में अंतिम परीक्षा सूची एवं परीक्षा निर्धारण भी अधर में है। बता दें कि छह फरवरी से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी हो चुका है। जिले में 87 हजार से अधिक हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
25 अक्तूबर को प्रस्तावित ऑनलाइन परीक्षा सूची अभी जारी नहीं हुई है। इसके चलते परीक्षा समिति की बैठक, संस्था प्रमुखों की आपत्तियां, निस्तारण एवं अंतिम सूची प्रक्रिया रूकी हुई है। अगले निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन
-श्याम प्रकाश यादव, डीआईओएस