{"_id":"59f378444f1c1b68678b80eb","slug":"71509128260-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी होते ही जिले के कालेज और विभाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार कुल मिलाकर जिले में 78157 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जनपद में छह फरवरी से 14 मार्च तक होंगी। वहीं परीक्षा तिथि घोषित होने से कालेजों और विभाग ने तैयारियों तेज कर दी हैं। विभाग में दर्ज रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2018 की परीक्षा में जनपद में 78 हजार 157 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय से इन परीक्षार्थियों के संबंध में सारे रिकार्ड बोर्ड को भेज दिए गए हैं। डीआईओएस जीएस राजपूत के अनुसार गत वर्ष से इस वर्ष बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 15 हजार कम हुई है। हाईस्कूल में पांच हजार तथा इंटरमीडिएट में 10 हजार परीक्षार्थी कम हुए हैं।
मैनपुरी। विभाग की मानें तो वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए सारे केंद्रों को ऑनलाइन कर दिया गया है। केंद्र बनाने का कार्य सीधे बोर्ड से ऑनलाइन किया जाएगा। जनपद स्तर की जो कार्रवाई है उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक केंद्र निर्धारण का कार्य बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम तो घोषित हो गया लेकिन अभी बोर्ड परीक्षार्थियों का कोर्स अधूरा ही है। यह परीक्षार्थियों के लिए संकट खड़ा कर सकता है। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वे समय से कोर्स पूरा कराएं। इसके लिए डीआईओएस व एडीआईओएस के प्रयास जारी हैं।
डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से कोर्स पूरा कराएं। प्रयोगात्मक कार्य भी समय से पूरा किया जाएगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।