{"_id":"59cfa85e4f1c1bb7538b50d7","slug":"71506781278-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला आज, तैयारियां पूरी
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
ramlila
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा) रामलीला संस्थान द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले ब्रजमंडल के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने मेले में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा है। मेले के प्रथम चरण में सायं छह बजे गयालाल स्मृति भवन से भरत-शत्रुघ्न की सवारी खडांऊ सहित निकाली जाएगी। यह भरतमिलाप चौक पर जाकर ठहरेगी। द्वितीय चरण में राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की पुष्पक विमान की झांकी सहित दर्जनों सुंदर झांकी निकाली जाएंगी। झांकियां अग्रसेन मार्ग, बस स्टैंड, अंबेडकर पार्क, रेलवे रोड, पुरानी जीटी रोड, शेरगढ़ तिराहा, घंटाघर, पंजाबी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष बाजार, बजाजा बाजार, मेन बाजार, लाठी बाजार होती हुई भरतमिलाप चौक पर पहुंचेंगी। यहां पर ब्रज का ऐतिहासिक भरतमिलाप संपन्न होगा। यहां 24 अवतारों का प्रदर्शन एवं आतिशबाजी होगी।
छह सेक्टरों में विभाजित किया कोसी
कोसीकलां। मेले में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन ने पूरे नगर को छह सेक्टरों में विभाजित किया है। मेले के दौरान भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नगर के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों से किसी भी वाहन को अंदर आने की इजाजत नहीं होगी। शेरगढ़ एवं शाहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को गोपालबाग पुलिस चौकी के पीछे खाली पड़े स्थान पर, नंदगांव की ओर से आने वाले वाहनों को हिंदू इंटर कालेज पर, राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को मंडी समिति में तथा ईदगाह की तरफ से आने वाले वाहनों को ईदगाह के सामने रोका जाएगा। मेले में लाठी, डंडा, हाकी लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। छोटी व तंग गलियों में छेड़खानी की हरकतों को रोकने के लिए सादा वर्दी में पुलिस फोर्स तैनात होगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 55 सब इंस्पेक्टर, 120 कांस्टेबिल, 35 हैड कांस्टेबिल, 10 महिला कांस्टेबिल, ट्रैफिक पुलिस, फायर बिग्रेड, टीयर गैस स्क्वैड आदि का इंतजाम किया गया है। डीएम, एसएसपी मेले में रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।