{"_id":"59bffc014f1c1bac688b5317","slug":"71505754113-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सभासद के खिलाफ युवक ने जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि सभासद राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते गलत फसाने का आरोप लगा रहे है।
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव भ्याउ निवासी आशीष उर्फ अशेष विद्रोही पुत्र शिवराम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसे लेकर सभासद और नगर पालिका चेयरमैन अध्यक्ष पद के दावेदार सुनील यादव ने उसे धमकी देते हुए अभद्रता की थी।
15 सितंबर को उसे शादी समारोह से लौटते वक्त घेरकर सुनील यादव सहित अन्य लोगों ने असलाह से लैस होकर धमकाया। साथ ही उस पर जान लेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। इससेे वह बच गया था। एसएसपी के आदेश पर पीड़ित ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वही दूसरी तरफ सभासद सुनील यादव ने बताया कि उनके साथ राजनीति षड्यंत्र के तहत झूठा फंसाने की साजिश बताया है। उन्होंने मेरे ऊपर लगाए जाने वाले आरोप निराधार है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक ने ही उन्हें धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने एएसपी को दर्ज कराई है।इस पर एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया है।