फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदमाशों पर ग्रामीणों ने की फायरिंग

बदमाशों पर ग्रामीणों ने की फायरिंग

Mon, 21 Aug 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों  पर ग्रामीणों ने की फायरिंग
फायरिंग
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम दहेली बुजुर्ग में आधा दर्जन घरों में हुई लूटपाट की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने रात में बदमाशों की आहट होने पर फायरिंग की। यही नहीं रात भी जागकर काटी। ग्रामीण अपने घरों की छतों पर पहरा देते भी देखे गए। पुलिस की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रात में गांव में फिर से बदमाशों की आहट हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने फायर शुरू कर दिए। काफी देर तक फायर किए गए। मामले में पुलिस की लापरवाही फिर से सामने आ गई। सूचना के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची। काफी देर तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची तो लोगों ने अमांपुर विधायक को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने पुलिस को फोन किया, तब जाकर पुलिस गांव में पहुंची। इसके बावजूद लोगों में दहशत कम नहीं हुई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया।
विज्ञापन

आधा दर्जन घरों में लूटपाट की घटना में बदमाशों की गोली से घायल हुए अखिलेश पुत्र मोहरपाल का इलाज अभी भी अलीगढ़ में चल रहा है। ग्रामीण प्रेम चंद ने बताया कि गांव में रात 10 बजे फिर से बदमाश आ गए। जब इसकी जानकारी हुई फायरिंग की गई, जिससे बदमाश भाग गए। ग्रामीण रघुवीर ने बताया कि सूचना के बाद भी काफी देर तक जब पुलिस नहीं आई तो अमांपुर विधायक को फोन करना पड़ा। वहीं थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि लूट की वारदात सिर्फ एक घर में हुई, जबकि पांच घरों में चोरी हुई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed