फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षा मित्रों का आंदोलन फिर से शुरू

शिक्षा मित्रों का आंदोलन फिर से शुरू

Wed, 16 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों का आंदोलन फिर से शुरू
आगरा। प्रदेश सरकार की ओर से 15 अगस्त तक कोई निर्णय न लिए जाने पर शिक्षामित्रों ने बुधवार को फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। डायट परिसर में सांकेतिक रूप से धरना दिया। 17 से 19 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश शिक्षामित्र संघ और आदर्श वेलफेयर शिक्षा मित्र एसोसिएशन के आह्वान पर डायट परिसर में एकत्रित हुए। दोनों संघों के जिलाध्यक्ष क्रमश: वीरेंद्र सिंह छौंकर और प्रदीप उपाध्याय ने धरना सभा को संबोधित किया। इनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने एक अगस्त को प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता के बाद समय मांगा।
विज्ञापन


15 अगस्त का समय दिया गया था। इस अवधि में कोई निर्णय न आने पर शिक्षामित्राें को फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। तीन दिन जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जाएगा। 21 अगस्त को पूरे प्रदेश से शिक्षामित्र लखनऊ पहुंचकर लक्ष्मण मैदान में सत्याग्रह करेंगे। इसके बाद भी शिक्षामित्राें के हित में निर्णय नहीं लिया जाता तो सभी दिल्ली जाएंगे और अन्ना हजारे के नेतृत्व में जन आंदोलन होगा। धरने में अशोक शर्मा, शिशुपाल चाहर, भूपेंद्र शर्मा, रामप्रकाश लवानियां, नरायन दत्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को ये मांग पत्र भेजा
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार की ओर से पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए।
- याचिका दाखिल करने, उस पर निर्णय होने तक समायोजित पद पर कार्य करने दिया जाए।
- शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर बनाए रखने के लिए नया कानून बनाया जाए।
- विकल्प के तौर पर शिक्षा को सहायक अध्यापक के समकक्ष वेतनमान व पद पर समायोजित किया जाए।
- संगठन के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता का समय दिया जाए।
- मृतक शिक्षा मित्राें के परिवारों को 25-25 लाख रुपये, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed