फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ताज: आईकार्ड के बिना कराया नमाजियों का प्रवेश

ताज: आईकार्ड के बिना कराया नमाजियों का प्रवेश

Sat, 22 Jul 2017 12:33 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
ताज: आईकार्ड के बिना कराया नमाजियों का प्रवेश
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा। सूबे की विधानसभा में मिले खतरनाक विस्फोटक पीईटीएन से भी सुरक्षा एजेंसियों ने सबक नहीं सीखा है। आतंकियों के निशाने पर चल रहे ताजमहल में शुक्रवार की नमाज के दौरान दर्जनों नमाजियों को पहचान पत्र के बिना प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन


एएसआई ने पहचान पत्र के बिना प्रवेश पर रोक लगाई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कई लोगों को प्रवेश दे दिया गया। पर्यटन से जुड़े उद्यमियों ने ताजमहल की सुरक्षा को देखते हुए पहचान पत्र से ही प्रवेश देने की मांग सुरक्षा अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले में प्रदेश से लेकर देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में है, लेकिन ताजमहल पर सुरक्षा ताक पर रखी गई है। शुक्रवार को ताजमहल नमाज के लिए बंद रहता है। केवल दोपहर में दो घंटे के लिए नमाजियों को प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा की घटना से सबक न लेते हुए एएसआई ने नमाजियों को पहचान पत्र के बिना ही अंदर प्रवेश दे दिया, जबकि रेल यात्रा हो या ताजमहल में आम दिनों में टिकट से प्रवेश, हर जगह पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।


सुरक्षा के मद्देनजर पहचान पत्र लेने के लिए एएसआई ने दोपहर में कुछ देर सख्ती भी की, लेकिन लोगों के विरोध के बाद जाने दिया गया। क्षेत्रीय लोगों को बिना पहचान पत्र के प्रवेश देने की पैरवी कर रहे मुनव्वर अली के मुताबिक अधिकारी जिन्हें जानते हैं, उनके पहचान पत्र की प्रवेश में जरूरत ही क्या है। हर कोई अपने साथ हमेशा पहचान पत्र नहीं रखता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed