{"_id":"595fd12d4f1c1b85608b4703","slug":"71499451693-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भर रहीं महिलाओं से अभद्रता, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भर रहीं महिलाओं से अभद्रता, फायरिंग
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र स्थिति जीतमल बगीची पर शुक्रवार को बाइक सवारों ने पानी भरने वाली महिलाओं से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर वृद्ध से मारपीट कर दी। लोगों से बचने को पिस्टल से फायर कर दिया। स्थानीय लोगों ने एक युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। दो युवक बच निकले।
जीतमल की बगीची पर शुक्रवार की सुबह प्रतिदिन की तरह बड़ी संख्या में लोग पानी भरने गए थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर आए। वह पानी भरने खड़ीं महिलाओं से अभद्रता करने लगे। वहां मौजूद एक वृद्ध ने युवकों को टोका तो उसको पीटने लगे।
वृद्ध को बचाने को एक युवक आगे आया तो बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद बाइक सवार भागने लगे। भीड़ ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। मौका पाकर दो युवक भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक रोहताश निवासी गांव हुसैनी शेरगढ़ को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पीड़ित अर्जुन सिंह ने इस मामले में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।