फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपी बोर्ड का 10वीं, 12वीं का पाठ्यक्रम तीन गुना महंगा

यूपी बोर्ड का 10वीं, 12वीं का पाठ्यक्रम तीन गुना महंगा

Thu, 06 Jul 2017 10:53 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का 10वीं, 12वीं का पाठ्यक्रम तीन गुना महंगा
BOOKS
एटा। मुफलिसी में जी रहे परिवारों को अपने बेटे और बेटियों को शिक्षा दिलाने का एक मात्र जरिया सरकारी स्कूलों में पढ़ाना भी मुश्किल हो गया है। नए पाठ्यक्रम का बोझ इस बार तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में चलने वाली सरकारी किताबों का स्थान निजी पब्लिशर्स की किताबों ने ले लिया है। ऐसे में किताबों का बाजार खुल गया है। सरकारी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें चलेंगी, जिनकी दाम तीन से चार गुना तक बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

निजी प्रकाशकों ने नए पाठ्यक्रम में कुछ पाठ बढ़ाकर और पेज की क्वालिटी बेहतर कर कीमतों में तीन से चार गुना इजाफा कर दिया है। बदली किताबों और निजी प्रकाशकों की पुस्तकों और सरकारी किताबें कम होने से राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी आश्चर्यचकित हैं। बारहवीं प्रथम वर्ष की जो किताब अब तक 30 रुपये में आती थी वो 120 रुपये की है। वहीं अंग्रेजी की किताब 72 रुपये की हो गई है, जो पहले महज 25 रुपये में मिलती थी। कमोवेश कीमतों के यही हालात बारहवीं प्रथम और द्वितीय वर्ष की किताबों में भी है। दसवीं में हिंदी की किताब अभी तक 35 रुपये की थी, लेकिन अब कीमत तीन गुना से अधिक 120 है।
विज्ञापन


निजी प्रकाशकों और सरकारी की पुस्तकों की कीमतों में अंतर
इंटरमीडिएट प्रथम और द्धितीय वर्ष
विषय पहले की दर नई दरें
हिंदी 30 168.00
अंग्रेजी 30 140.00

हाईस्कूल
हिंदी 35 120.00
गणित 45 200.80
अंग्रेजी 30 145.80
सामाजिक विज्ञान 35 200.80
स्मृति चित्रण 30 055.30

सामाजिक विज्ञान की बुक में जीएसटी का पाठ
दसवीं की सामाजिक विज्ञान की किताब में इस बार जीएसटी का पाठ भी शामिल किया गया है। अब छात्रों को जीएसटी के लाभ, हानि, पृष्ठभूमि, 122वां संविधान संशोधन, कौन से करों का समायोजन और जीएसटी के देश के आर्थिक विकास आदि के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने निजी पब्लिशर्स की सूची जारी की है। उन्हीं की किताबें चल रहीं हैं। कीमते कितनी बढ़ीं हैँ पता नहीं है। फिर भी विभाग से पता लगाया जाएगा।
एसपी यादव
डीआईओएस एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed