फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नए सिरे से जारी होगी भूमाफिया की सूची

नए सिरे से जारी होगी भूमाफिया की सूची

Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
नए सिरे से जारी होगी भूमाफिया की सूची
आगरा। भूमाफिया पर कार्रवाई तो न जाने कब होगी। फिलहाल अफसर सूची-सूची का खेल खेलने में लगे हैं। पहले तमाम महकमों ने अपनी अपनी सूची दी। फिर डीएम की ओर से 22 भूमाफिया की सूची जारी की गई। इस पर एक्शन लेने के बजाय बुधवार को हुई मीटिंग में नए सिरे से सूची जारी करने का फैसला लिया गया है। इसकी भी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन

भूमाफिया पर कार्रवाई के लिए यह दसवीं मीटिंग थी। कार्रवाई अभी तक शून्य है। पहली सूची में जारी किए गए जिन नाम पर कोई आपत्त्ति नहीं आई, उन पर भी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन केसूत्रों का कहना है कि विवाद सिर्फ उस सूची पर नहीं है, जो डीएम की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन

सवाल उन सूचियों पर भी उठ रहे हैं जो अलग अलग महकमे की ओर से जिला प्रशासन को दी गई है। इन्हीं के आधार पर फाइनल सूची तैयार होनी है। सिंचाई, नगर निगम, पीडब्लूडी, आवास विकास, पुलिस समेत दस महकमों ने अपनी अपनी सूची दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अफसरों ने अपने ऐसे कई चहेतों के नाम सूची में दिए ही नहीं हैं जिन्होंने जमीन कब्जा रखी है। दूसरी ओर ऐसे लोगों के नाम दे दिए हैं जिनके खिलाफ जमीन पर कब्जे के साक्ष्य नहीं है।
इसके चलते पहली सूची फाइनल होने में देर हुई। इसके बाद आपत्ति आ गई। इस कारण से इस सूची को फिलहाल रोक लिया गया है। डीएम गौरव दयाल ने कैंप कार्यालय पर बुधवार को अधिकारियों की मीटिंग ली।
इसमें तय किया गया कि पहली सूची पर पुनर्विचार किया जाए। इसके बाद इसे फिर से जारी किया जाएगा। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की ओर से प्रशासन को पहले 20 लोगों की सूची दी गई थी। इसमें चार बिल्डरों के नाम थे। इनमें से अब 12 नाम हटा लिए गए हैं। सिर्फ एक ही बिल्डर रह गया है।
वर्जन
भूमाफिया की फाइनल लिस्ट दो-तीन दिन में जारी कर दी जाएगी। पहली सूची पर आपत्तियों पर विचार किया जा रहा है। फाइनल लिस्ट में नाम घट या बढ़ सकते हैं। इसके कारण का भी उल्लेख किया जाएगा - गौरव दयाल, डीएम।

आज दो जगह हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
आगरा।
बैठक में एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव सहित सभी एसडीएम, एसीएम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी से अतिक्रमण और अवैध कब्जों की सूची तैयार कर उन्हें मुक्त कराने के शिड्यूल तैयार करने को कहा। तय हुआ कि पालीवाल पार्क के पास उद्यान विभाग की जमीन और ककरैठा में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को गुरुवार को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed