{"_id":"5fd8f4118ebc3e3d990ca927","slug":"69000-teacher-mainpuri-news-agr4721187147","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 82 पदों पर नहीं हो सकी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 82 पदों पर नहीं हो सकी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद भी जिले में 82 पद नहीं भरे जा सके। भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में कुल आवंटित 922 पदों के सापेक्ष 840 को ही अब तक नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में दो चरणों में नियुक्ति की गई। प्रथम चरण में 241 पदों पर हुई नियुक्ति के दौरान 216 को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। द्वितीय चरण में 681 पदों के सापेक्ष 617 को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। छूटे अभ्यर्थियों और पूर्व में कराई गई काउंसिलिंग के दौरान तकनीकि दिक्कत वाले अभ्यर्थियों को नौ दिसंबर से 11 दिसंबर तक तीसरी काउंसिलिंग में बुलाया गया था। लेकिन छूटे अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होने नहीं पहुंचे। केवल संशोधित अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल होने पहुंचे।
इसमें पहले चरण के लिए दो और दूसरे चरण के लिए पांच अभ्यर्थियों के अभिलेख जांच के बाद सही पाए गए। इस प्रकार तीसरी काउंसिलिंग में बाद जिले में प्रथम चरण के लिए 241 पदों के सापेक्ष 218 और द्वितीय चरण में 681 पदों के सापेक्ष 622 को अब तक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। कुल 922 में से 840 को नियुक्ति पत्र जारी हो चुके हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शेष 82 पदों में से 36 पर काउंसिलिंग के लिए चयनित अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। जबकि 46 ने काउंसिलिंग कराई लेकिन उनके अभिलेखों में कुछ न कुछ खामियां थीं। इनमें कुछ शिक्षामित्र शामिल हैं जिन्हें अभी 10 साल नहीं हुए और कुछ वाह्य प्रदेश से शिक्षा प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं। इनके संबंध में विभाग से राय मांगी गई है।