फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   68 percent of food items being sold in the district are adulterated

Agra News: जिले में 68 प्रतिशत खाद्य पदार्थ बिक रहे मिलावटी

Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
68 percent of food items being sold in the district are adulterated
कासगंज। सावधान! जिले में 68 प्रतिशत मिलावटी सामान बिक रहा है। इसकी गवाही खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट दे रही है। इसमें दूध, मिठाई, मिर्च मसाले, दालें, तेल आदि में शामिल हैं। मिलावट खोरों के खिलाफ एक साल में 56 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका हैं।जिले में मिलावट करने वाले सक्रिय हैं। इन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेजता है। नमूने फेल होने पर विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाता है। सजा, जुर्माना आदि की कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी मिलावट नहीं रुक रही। त्योहार के मौके पर मिलावट और बढ़ जाती है। इस समय होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मिलावट खोर सक्रिय हो चुके हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 605 निरीक्षण किए तथा 117 दुकानों पर छापा मारकर 146 नमूने संग्रहित करा प्रयोगशाला जांच को भेजे है। पिछले वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए नमूनों में से 182 नमूनों की रिपोर्ट जिले को मिली है। जिसमें से 123 नमूने फेल हो गए। इनमें 77 अधोमानक, 32 असुरक्षित, 12 मिथ्या छाप, दो नियम का उल्लंघन करने के मामले सामने आए। जिसमें 123 फेल है न्याय निर्णायक अधिकारी के यहां 135 बाद दायर किए गए हैं और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में 09 मुकदमे दायर । इस साल 207 मुकदमे निर्णय हुए हैं जिसमें 56 लाख 55 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed