फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   65 years old wife wants divorce after husband did not told his salary and pension in agra

आगरा: पति ने नहीं बताई सैलरी-पेंशन, 65 की उम्र में हुई टेंशन, पत्नी बोली- अब नहीं रहना साथ, चाहिए तलाक

Mon, 04 Apr 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 12:17 AM IST
सार

आगरा में 65 साल के दंपती तलाक लेने के लिए अड़ गए। रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पिता को बेटी और मां को बेटा अपने साथ लेकर चला गया। 

विज्ञापन
65 years old wife wants divorce after husband did not told his salary and pension in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को अजीब मामला सामने आया। 65 साल के दंपती छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते रहे। बातों ही बातों में नौबत तलाक तक पहुंच गई। दोनों तलाक लेने के लिए अड़ गए। काउंसलर और बच्चों ने जब समझाया तब भी दोनों एक साथ रहने के लिए राजी नहीं हुए। 

विज्ञापन


ऐसे में बेटी पिता और बेटा मां को साथ ले गया। तब जाकर मामला सुलझा। इसके साथ ही रविवार को 35 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से सात की सुलह हो गई। वहीं चार मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया। बाकी मामलों में अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन

45 वर्ष पहले हुई थी शादी 

काउंसलर आरके गोस्वामी ने बताया कि न्यू आगरा निवासी दंपती की शादी लगभग 45 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चें हैं तीनों सरकारी नौकरी करते हैं। दंपती रविवार को बेटा और बेटी के साथ परिवार परामर्श पहुंचे। दोनों के बीच यहां भी छोटी-छोटी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि पति ने गन फैक्टरी में 43 साल नौकरी की है। पांच साल पहले रिटायर भी हो गए। लेकिन वेतन और पेंशन कितना मिलता है ये आज तक नहीं बताया। इस बारे में बात करती हूं तो मेरे साथ झगड़ा करते हैं। घर से निकालने की धमकी देते हैं। अब इनके साथ नहीं रहना चाहती, मुझे तलाक चाहिए। 

पति बोला- बच्चों से नहीं लेती हिसाब, मैं क्यों बताऊं

पति का कहना था कि बेटा और बेटी भी सरकारी नौकरी करते हैं। उनसे कभी पैसे का हिसाब नहीं लेती है। मैं अपने पैसे के बारे में क्यों बताऊं खर्चे के लिए बराबर पैसे देता हूं और किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने देता। काउंसलर ने बुजुर्ग दंपती के अलावा बच्चों को समझाया तो बेटी पिता को अपने साथ दिल्ली ले जाने के लिए राजी हो गई और बेटा मां को घर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed