फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   62 years old farmer murdered in agra

आगरा में किसान की हत्या: खेत में मिला शव, चराने ले गए सात भैंसें भी लापता

Fri, 20 Aug 2021 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 08:02 PM IST
सार

62 वर्षीय किसान अपनी सात भैंसों को चराने गए थे। उनकी भैंसें भी लापता हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
62 years old farmer murdered in agra
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में गांव दखली का पुरा निवासी बुजुर्ग किसान का शव शुक्रवार की शाम खेत में मिला। गले में रस्सी कसी थी। नाक से खून भी बह रहा था। किसान गुरुवार को भैंस चराने गए थे, तभी से लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भैंस के भी नहीं मिलने से परिजनों का शक पशु चोरों पर है। सूचना पर एसपी ग्रामीण और सीओ खेरागढ़ ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक किसान भगवंत सिंह (62) गुरुवार की सुबह आठ बजे अपनी सात भैंसों को चराने लेकर गए थे। शाम तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजन खोजबीन में जुटे। रात आठ बजे तक भगवंत सिंह और भैंसों का कुछ पता नहीं चलने पर घरवालों ने थाने में सूचना दी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


दूसरे दिन भी परिजन उन्हें खोज रहे थे। इसी बीच कटी चौकी ओवरब्रिज के पास ढैंचा के खेत से ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई। परिजन वहां गए तो भगवंत सिंह का शव पड़ा था। घरवालों ने बताया कि गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। नाक से खून भी बहा था। हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता, सीओ खेरागढ़ बीके पांडेय भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जीविका के लिए उन्होंने भैंस पाल रखी थी। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। वहीं उनकी सारी भैंस भी गायब हैं। इस पर लोग पशुचोरों द्वारा हत्या कर भैंस लूट ले जाने का शक जता रहे हैं। सीओ खेरागढ़ बीके पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी को अब तहरीर के आधार पर हत्या में तरमीम किया जाएगा। घटना की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed