{"_id":"5cb7607bbdec221420475fc4","slug":"61555521659-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल को आई आफत की बारिश, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल को आई आफत की बारिश, किसान परेशान
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र में गेहूं की कटी फसल पर पानी पड़ने से परेशान किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। खराब मौसम देख गांव की महिलाएं भी खेतों में पहुंच फसलों की मढ़ाई जुटी रहीं। बुधवार रात्रि 7 बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यह बारिश फसल के लिए आफत की बारिश बन गई।
एक दिन पूर्व मंगलवार को आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई जिससे कटी पड़ी गेहूं की फसलों में नमी आ गई और मढ़ाई प्रभावित हो गई। बुधवार को धूप निकली तो किसानों ने फसलों को धूप लगते ही मढ़ाई का काम शुरू कर दिया। बुधवार की रात्रि 7 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यह बारिश काफी देर तक चलती रही। जिससे खेतों में कटी पड़ी किसानों की फसल भीग गई। वहीं कटी हुई तंबाकू की फसल भी भीग गई। किसान खेतों में लांक एकत्रित करके बारिश से बचाव की कोशिश में जुटे नजर आए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बारिश से खराब होती गेहूं की फसल देख किसान काफी चिंतित हो गए।
किसानों ने कटाई का काम रोककर मढ़ाई के काम पर जोर देना शुरू किया, लेकिन अब मढ़ाई का काम भी फसल भीगने के कारण नहीं हो पाएगा। कृषि अधिकारी सुमित चौहान का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को क्षति होगी।
विज्ञापन
किसानों की बात-
- मौसम की मार हर बार पड़ रही है। बेमौसम बरसात फसलों को तबाह कर रही है। खराब मौसम से चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इस बारिश से गेहूं की फसल को काफी क्षति होगी। - श्यामवीर सिंह।
- बारिश से तंबाकू की फसल को काफी नुकसान है। घर की महिलाओं के साथ जल्द से जल्द फसल की कटाई में जुटे हुए थे, लेकिन बुधवार की रात्रि को हुई बारिश ने पूरे दिन की मेहनत बर्बाद कर दी।- हरवीर सिंह।