{"_id":"5bf986afbdec22416555dfdb","slug":"61543079599-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पहले घर से निकाला अब मायके आकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पहले घर से निकाला अब मायके आकर धमकाया
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lady beating
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर के ग्राम जमालपुर में ससुरालीजनों ने विवाहिता को घर से निकालने के बाद मायके जाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किरन पुत्री मोहपाल निवासी जमालपुर की शादी 21 अप्रैल 2008 को अजय पुत्र सुभाष चंद्र निवासी अशोक नगर कासगंज के साथ हुई। ससुरालीजन आए दिन दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करने लगे। नौ साल पहले एक बेटी ने भी जन्म लिया, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। एक साल पहले ससुरालीजनों ने उसको छह लाख रुपये व जमीन नाम करने की मांग करते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायका आ गई। वह तब से अपने मायके रह रही थी। 21 नवंबर को उसका पति अजय, ससुर सुभाष चंद्र, सास हंसमुुखी, देवर विजय जमालपुर पहुंचे। ससुरालीजनों ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि यदि वह रुपये व जमीन को नाम कराए बिना ससुराल आई तो उसे जान से मार देंगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।