{"_id":"5b82ef3442c792463b3b5fde","slug":"61535307572-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। रक्षाबंधन पर घर जा रहे एक युवक की ट्रेन से उतर सीढ़ियां उतरते समय हर्ट अटैक से मौत हो गई। युवक पीलीभीत से आगरा अपने घर लौट रहा था। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरा है।
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में 5/191 नई आबादी रामनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता (42) पुत्र नवल किशोर गुप्ता पीलीभीत में कुरकुरे की कंपनी में कार्यरत थे। त्योहार पर वह आगरा घर जा रहे थे। पीलीभीत से बरेली पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर रविवार सुबह नौ बजे करीब वह टूंडला पहुंचे थे। इस दौरान टूंडला से आगरा के लिए कोई ट्रेन न होने पर वह बस पकड़ने पुल पर चढ़ते हुए बाहर की ओर सीढ़ियां उतर रहे थे।
तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे लड़खड़ाते हुए सीढ़ियों पर ही बैठ गए और लुढ़क गए। कुछ बैंडर व कुलियों ने उन्हें सीढ़ियों से उठाकर नीचे लिटाया। वे उन्हें चिकित्सक के पास ले जाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। उनकी पत्नी नम्रता गुप्ता व अन्य परिजन पहुंच गए।